धमधा के ग्राम तितुरघाट में निषाद और सोनकर समाज के सामाजिक भवनों का मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया लोकार्पण

दुर्ग। “शासन की किसान हितैषी योजना से राज्य का प्रत्येक त्योहार किसान का त्योहार प्रतित होता है” यह वाक्य छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा कही गई है। धमधा विकासखण्ड के ग्राम तितुरडीह का सामाजिक कार्यक्रम में मंत्री चौबे शामिल हुए। जहां पर उन्होंने निषाद समाज और सोनकर समाज के समाजिक भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम तितुरघाट के निषाद पारा में सामुदायिक भवन और सोनकर समाजिक भवन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की उन योजनाओं का उल्लेख किया। जिससे आज छत्तीसगढ़ राज्य का प्रत्येक त्योहार किसानों का त्योहार प्रतित होता है। जिसमें उन्होंने राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का जिक्र किया।

प्रदेश सरकार ने हितग्राहियों को 1866 करोड़ रुपए का भुगतान कर कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकास की दिशा दी है और ग्रामीणों व किसानों के हर त्योहारों को जीवंत किया है, इस पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही उन्होंने 01 नवंबर से हुए धान खरीदी का जिक्र किया। जिसकी राशि भी धान के विक्रय के पश्चात किसानों के खाते में आयेगी का जिक्र किया। जिससे की किसान देवउठनी त्योहार को भी हर्ष एवं उल्लास के साथ मना पायेंगे।

उन्होंने उपस्थित जनों के समक्ष आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में और बेहतर परिणाम मिले इसके लिए समाज के सभी लोगों से शिक्षा को अपनाने की अपिल की। ताकि सभी समाज का समावेशी विकास शिक्षा के माध्यम से हो सके और आने वाली भावी पीढ़ी उच्च पदों पर चयनित होकर और बेहतर समाज की अधोसंरचना तैयार कर सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...