CG – लेट नाईट राइड, और हाथों में बियर: देर रात राइड पे निकले थे कपल्स… गर्लफ्रेंड पी रही थी बियर… पुलिस चेकिंग को देख स्टॉपर को ठोकर मार भाग निकले, SSP पारुल ने लगाई फटकार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में देर रात लड़का अपनी गर्लफ्रैंड के साथ घूमने निकला हुआ था। बताया जा रहा है की प्रेमिका चलती कार में बियर पी रही थी। जब पुलिस की चेकिंग देखकर दोनो पुलिस स्टॉपर को ठोकर मार कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा। सूचना मिलने पर आधी रात एसएसपी पारुल माथुर ने मौके पर पहुँच कर उन्हें बीच सड़क में जमकर फटकार लगाई।

मिली जानकारी के अनुसार न्यायधानी में बढ़ते अपराधो पर लगाम कसने के लिए एसएसपी पारुल माथुर ने रात्रि में कांबिंग गश्त करवा व पॉइंट लगा वाहनों व रात में घूमने वालो की चेकिंग का क्रम चलाया हुआ है। कल रात को गांधी चौक में चेकिंग पॉइंट लगा हुआ था। तभी एक सफेद रंग की कार वहां से गुजरी उसे पुलिस वालों ने रुकवाने की कोशिश की पर वह तेज गति से वाहन चला कर गुरुनानक चौक की तरफ फरार हो गया।

वायरलेस पर पॉइंट चलने पर गुरुनानक चौक में उपस्थित एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल व टीआई तोरवा फैजुल होदा शाह ने उन्हें स्टॉपर अड़ा कर रोकने की कोशिश की पर वे लोग ठोकर मार कर भाग निकले। एडिशनल एसपी व टीआई ने उन्हें पीछा कर पकड़ा। बलेनो वाहन में शुभम अग्रवाल युवक व तरुणा मिश्रा नाम की युवती मिली। जिसमे युवती बियर पीते हुए मिली।

युवक शुभम अग्रवाल सॉफ्टवेयर डिज़ाइनर है। व पकड़ी गई युवती उसकी गर्लफ्रेंड है। सूचना पर एसएसपी पारुल माथुर भी मौके पर पहुँची और युवक युवती की बीच सड़क में ही क्लास लगा डाली। उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के निर्देश तोरवा पुलिस को दिए। जिसके बाद तोरवा पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन की कार्यवाही दोनो पर की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...