अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में नियुक्ति: भिलाई के प्रकाश सिंह और प्रमोद सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष, रवि सिंह राजपूत को भिलाई और देवव्रत होंगे दुर्ग जिलाध्यक्ष

  • राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह ने दी पदाधिकारियों को बधाई
  • समाज के राष्ट्रीय नेताओं की अनुसंशा और सहमति के बाद दी गई जिम्मेदारी

भिलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अनुसंशा और सहमति के बाद नियुक्तियों का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में एक उपाध्यक्ष, एक महामंत्री और दो जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरबंश सिंह, प्रतापगढ़ पूर्व सांसद, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह, राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बच्चन सिंह राणा, राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र सिंह (पूर्व सांसद), राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया, डॉ. भागवत राजपूत यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारी युवा अध्यक्ष दया सिंह की अनुसंशा से प्रदेश अध्यक्ष शाश्वत सिंह ठाकुर द्वारा नियुक्ति की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भिलाई के रहने वाले प्रकाश राज सिंह को दी गई है। उन्हें दुर्ग-बेमेतरा और बालोद का प्रभार भी दिया गया है। उनके अलावा प्रदेश महामंत्री का जिम्मा प्रमोद सिंह को दिया गया है। प्रमोद सिंह को राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में भिलाई युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी रवि सिंह राजपूत को सौंपी गई है। इसके अलावा दुर्ग युवा जिलाध्यक्ष का दायित्व देवव्रत सिंह ठाकुर को दिया गया है।

राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, इस नियुक्ति से समाज में युवाओं के अंदर गजब का जोश है। उत्साह के साथ समाज के युवा स्वागत कर रहे हैं। समाज के युवाओं में हर्षोल्लास का माहौल है। समाज के युवाओं को संगठित करने से लेकर पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए कहा गया है। आने वाले दिनों में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी बैठक लेकर दिशा-निर्देश देंगे। युवाओं को जोड़कर समाज को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू हो गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर उत्सव भोसले, गौरव ठाकुर, आनंद सिंह राजपूत, ईश्वर सिंह राजपूत, अमन सिंह राजपूत, शेर सिंह राणा, ज्ञानरंजन सिंह, बादल सिंह, राकेश सिंह, करन राजपूत, कामदेव ठाकुर, प्रसाद ठाकुर, विजेंद्र राजपूत, राकेश राजपूत, विनोद सिंह, नंदू सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, विमलेश सिंह, रावत सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, जय सिंह, विक्रम सिंह, राजू सिंह सिसोदिया विक्रम सिंह लोकेश सिंह अमन सिंह समेत अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भेंट की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...