दुर्ग में कॉपर चोर गिरफ्तार: कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम…तीन युवक गिरफ्तार

भिलाई। कॉपर चोरी करने वाले तीन आरोपी पुलिस हत्थे के चढ़ गए है। खुर्सीपार पुलिस ने बताय की युवकों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर बाबा बालकनाथ मंदिर शास्त्री नगर खुर्सीपार निवासी हरीश कुमार, आशीष सुखदेवे, वीरेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर पर स्थित फेरी एलोयंस कंपनी से कॉपर मैनुफैक्चरिंग में ताला तोड़कर कॉपर की चोरी करना स्वीकार किया।

घटना की शिकायत मालवीय नगर दुर्ग निवासी निश्चय जैन ने चोरी की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने कंपनी में लगे CCTV कैमरे को खंगालना शुरु किया, जिसमें युवको की धुंधली फूटेज दिखाई दी। जिसकी खोजबीन पुलिस ने शुरु कर दी। पीड़ित ने फूटेज में दिखे युवक हरीश का शिनाख्त कर लिया। हरिश कंपनी में पहले काम कर चुका था। इसके अलावा आरोपी पहले मोबाइल चोरी प्रकरण में भी जेल जा चूका है। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया है। बाइक समेत कॉपर की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...