गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आज रिसाली निगम क्षेत्र में दौरा: 4.20 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण…मेयर शशि सिन्हा रहेंगी साथ

रिसाली, भिलाई। छत्तीसगढ़ के ग्रहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण के विधायक ताम्रध्वज साहू शुक्रवार को रिसाली निगम क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। वे महापौर शशि सिन्हा के साथ अलग-अलग वार्डो में होने वाले कुल 3 करोड़ 1 लाख 25 हजार का भूमिपूजन करेंगे। गृहमंत्री भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद निगम द्वारा 1 करोड़ 19 लाख कीमत के 5 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण करेंगे।

मंत्री ताम्रध्वज साहू दोपहर 2 बजे वार्ड 22 पहुंचेंगे। वे यहां मैत्रीकुंज रिसाली गांधीनगर आकृति अपार्टमेंट्स व बसेरा अपार्टमेंट के सामने, 2ः25 बजे वार्ड क्र. 23 प्रगतिनगर परमेश्वरी भवन, प्रगतिनगर सड़क 14, 2ः45 बजे वार्ड 25 आशिष नगर सड़क नं. 14, सड़क नं. 9, दोपहर 3ः5 बजे वार्ड 26 अवधपुरी रिसाली दयानगर, 3ः20 बजे वार्ड 24 आजाद मार्केट सड़क नं. 01 में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगें।

दोहपर 3ः40 बजे वार्ड 8 रिसाली सेक्टर पश्चिम, 9 डीपीएस रिसाली सेक्टर व वार्ड 10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर के लिए भूमिपूजन करने गृहमंत्री व महापौर एकता मंच रिसाली सेक्टर पहुंचेंगे। इसी तरह शाम 4 बजे वार्ड 11 मरोदा सेक्टर पूर्व व वार्ड 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम का भूमिपूजन करेंगे जो की क्षत्रिय उद्यान के पास मैत्रीगार्डन मार्ग पर होगा। भूमिपूजन का समापन वार्ड 27 मैत्रीनगर रिसाली मधुरम स्वीट्स के सामने शाम 4ः15 बजे होगा। भूमिपूजन पश्चात गृहमंत्री निगम द्वारा खरीदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...

पेंड्रा में वनकर्मी से मारपीट का आरोप : ड्यूटी...

पेंड्रा। गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ कथित मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर बड़ा फैसला : 9...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के दिन...

रायपुर के जिओन बार में आधी रात बवाल :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के आश्रम तिराहे स्थित जिओन बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला...