प्रदूषण के कारण राजधानी में 5वीं तक के स्कूल बंद, बच्चों की आउटडोर एक्टिविटी पर भी रोक, ट्रकों की एंट्री बैन

5वीं तक स्कूल बंद, ट्रकों की एंट्री बैन

नई दिल्ली। नोएडा प्रशासन ने शुक्रवार से 8वीं तक के बच्चों की क्लासेस ऑनलाइन लेने का फैसला किया हैSchool Closed in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह AQI (Air Quality Index) 600 तक पहुंच गया। इसके बाद नोएडा की तर्ज पर यहां भी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में पांचवीं तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। वहीं इससे बड़ी कक्षा में आउटडोर एक्टिविटी बंद रहेंगी। केजरीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ऑड-ईवन लागू किया जा सकता है। भाजपा ने दिल्ली सरकार से स्कूल बंद करने की मांग की थी। इस बीच, केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं।

शुक्रवार सुबह छह बजे के एक्यूआई के मुताबिक दिल्ली के लगभग हर इलाके में वायु प्रदूषण बेहद गंभीर स्थिति में है। सरकारी वेबसाइट aqicn.org के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार इलाके में 628 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, ओखला में 510, वजीरपुर में 469 और रोहिणी में 527 तक एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 600 से ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया। aqicn.org के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 11 में 610 और गुरुग्राम के विकास सदन इलाके में एक्यूआई 607 पर पहुंच गया है।

यह प्रदूषण उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है, जिनके फेफड़े कमजोर हैं। यही कारण है कि बच्चों के साथ ही बुजुर्गों से ऐसे माहौल में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। जो युवा बाहर जा रहे हैं, उन्हें मास्क लगाने को कहा जा रहा है। अस्पतालों में सांस की तकलीफ वाले मरीज बढ़ रहे हैं।

दिल्ली में कैसे कम होगा वायु प्रदूषण
दिल्ली में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर को देखते हुए कुछ जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने गुरुवार शाम को राजधानी में गैर-जरूरी सामान ले जा रहे डीजल ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं राजधानी में निर्माण गतिविधियों को भी रोक दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...