दुर्ग जिला प्रशासन की अच्छी पहल: अग्निवीरों और नर्सिंग असिस्टैंड भर्ती के लिए पं.रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में 9 को निःशुल्क ट्रेनिंग..इस तारीख को होगी अग्निवीरों की भर्ती; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग जिला प्रशासन ने अग्निवीर में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी पहल की है। जिला प्रशासन ने उन युवाओं के लिए निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। दुर्ग जिले में अग्निवीरों एवं नर्सिंग असिस्टैंड की निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु इक्छुक आवेदक 09 नवंबर 2022 को पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में प्रातः 7ः00 बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते है। आवेदक अपने साथ सेना कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र, आठवी, दसवी का अंकसूची एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

भारतीय थल सेना में अग्निवीरों एवं नर्सिंग असिस्टैंड की भर्ती हेतु रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक पं. रविशंकर शुल्क स्टेडियम दुर्ग में किया जायेगा। उक्त भर्ती रैली में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन के पूर्व एक सप्ताह का निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में दिया जायेगा।

दुर्ग जिला में पहली बार निशुल्क दिया जा रहा है ट्रेनिंग
दुर्ग जिले में ऐसा पहली बार हो रहा है कि अग्निवीर में जाने के लिए जिला प्रशासन युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए बकायदा कोच भी उपलब्ध कराया जाएगा, जो अग्निवीर फिजिकल परीक्षा में पास होने के लिए युवाओं को फ्री ट्रेनिंग देंगे। इससे उन युवाओं को लाभ मिलेगा जिनका ट्रेनिंग के अभाव के कारण अग्निवीर में सिलेक्शन नहीं हो पाता था। उन युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने यह अच्छी पहल की है। इससे गरीब तबके के युवा फ्री में ट्रेनिंग लेकर अग्निवीर फिजिकल परीक्षा पास कर सकते हैं।

इस तारीख को होगी अग्निवीरों की भर्ती
भारतीय थल सेना में अग्निवीरों और नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती के लिए रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक पं. रविशंकर शुल्क स्टेडियम दुर्ग में किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन के एक सप्ताह पहले जिला प्रशासन उन युवाओं को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण देगा जो अग्निवीर में जाना चाहते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने तीनों विकासखण्डों में फिजिकल ट्रेनिंग देने के लिए जगह चिन्ह अंकित की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में बंद फैक्ट्री में बड़ी डकैती : चौकीदार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार को रस्सी से बांधकर लाखों रुपये की डकैती करने के...

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं...

दुर्ग। जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो...

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...