दिल्ली प्रवास से लौटकर एयरपोर्ट से डायरेक्ट गुरुनानक प्रकाश पर्व में शामिल होने पहुंचे MLA अरुण वोरा; सड़क पर झाड़ू लगाकर नगर कीर्तन रैली का किया स्वागत

दुर्ग। दुर्ग शहर के सीनियर कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा अपने दिल्ली प्रवास से लौटते ही एयरपोर्ट से डायरेक्ट गुरुनानक देव जी के 553 वें प्रकाश पर्व में सिक्ख समाज द्वारा आयोजित की गई नगर कीर्तन रैली में शामिल होने पहुंचे।

जहां उन्होंने हाथों में झाड़ू थाम कर संगत के सेवादारों के साथ सड़कों की सफाई कर रैली का स्वागत किया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों एवं सिक्ख समुदाय सहित समस्त शहर वासियों को उन्होंने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव महान युगपुरुष थे। नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में समर्पित कर दिया। ऐसे महान युगपुरुष की आज के समय में बहुत जरूरत है।

भगवान को याद करने, मेहनत से कमाई करने और उसके बाद बांट के खाने का संदेश दुनियाभर में देने वाले ऐसे ही गुरु को सिख समुदाय उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए यह दिन प्रकाश पर्व और उत्सव के रूप में मनाते हैं।

मानव मात्र की सेवा करने एवं सभी को एक समान मानने की शिक्षा देने वाले गुरु के चरणों मे उन्होंने नमन किया। इस दौरान राजू भाटिया, मनदीप सिंह भाटिया, फत्ते सिंह भाटिया, प्रकाश गीते मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...