भिलाई में शराब दुकान के खिलाफ 58 दिन से धरना: CM ऑफिस से लेटर आने के बावजूद अब तक तय नहीं कर पाए नया स्थान, CM भूपेश को भेज दिया 2000 पोस्ट कार्ड

भिलाई। दुर्ग जिले में भिलाई के नंदनी रोड स्थित शराब दुकान का विरोध प्रदर्शन को 58 दिन पूरे हो गए है। पार्षद पीयूष मिश्रा व स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार 58 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है।

उन्होनें बताया की छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पत्र के परिपेक्ष में नगर निगम भिलाई में मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र भी भेजा गया है कि विवाद रहित जगह देखकर उक्त शराब दुकान को यहां से स्थानांतरित करने की कार्रवाई करें किंतु प्रशासन के ऊपर राजनीतिक दबाव होने के कारण निगम प्रशासन इस ओर कार्रवाई करने से बच रहा है।

सरकार के द्वारा शराब दुकानों के किराए के लिए मोटी रकम तय की गई है। जिस के लालच में पूरे नंदनी रोड को शराब और शराबियों के वातावरण में ढकेल दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने आज लगभग 2000 पोस्ट कार्ड आस पास के रहवासियों और आवागमन करने वालों से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखवाया की वंहा शराब दुकान के कारण नंदनी रोड के आस पास का माहौल खराब हो चुका है। आप जल्द से जल्द इस दुकान को यंहा से हटवाने का कष्ट करें। एक साथ 2000 पोस्ट कार्ड भेजे गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...