मेयर बाकलीवाल और कमिश्नर लोकेश ने ली बैठक: इंजीनियरों को प्रतिदिन ठगड़ा बांध कार्य का निरीक्षण कर गति बढ़ने का दिया निर्देश, कहा- ठगड़ा बांध का कार्य निगम की प्रथम प्राथमिकता

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में ठगड़ा बांध के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास कार्य हेतु 16.27 करोड़ की योजना तैयार की गई थी। उक्त बांध को आमोद प्रमोद केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

पूर्व में प्राप्त अनुदान से आईलैंड, रिटेनिंग वॉल, गहरीकरण, एप्रोज ब्रिज, वॉकिंग ट्रेक हेतु बाउंड्री आदि कार्य पूर्ण किये जा चुके है। वर्तमान में शासन द्वारा नगर निगम में ब्याज मद की शेष राशि से 4.80 करोड़ एवं अधोसरंचना मद से 2.58 करोड़ व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस प्रकार कुल 7.38 करोड़ राशि से शेष कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त शेष राशि से रेल्वे साईट में चेनलिंक फेंसिंग कार्य, डेक एवं व्यू पांईट में पेवर ब्लॉक कार्य, पाथवे में पेवर ब्लॉक कार्य, बांध के चारो ओर पाथवे, लैंड स्केपिंग व विद्युतीकरण कार्य, आईलैंड का विकास, लैंड स्केपिंग व विद्युतीकरण कार्य, उद्यान का विकास एवं वृक्षारोपण, इनलेट पांईट में एप्रोच ब्रिज का निर्माण, आईलैंड तक एप्रोच ब्रिज का निर्माण कार्य, पार्किंग का विकास, प्रवेश द्वार निर्माण कार्य, एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना इत्यादि किया जाना है।

इस हेतु ठेकेदार को तीन माह में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये गए है। कार्य दीपावली अवकाश उपरांत कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इस संबंध में महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने बैठक लेकर संबंधित इंजीनियरों को प्रतिदिन कार्य का निरीक्षण करने एवं कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए है। उक्त ठगड़ा बांध का कार्य निगम की प्रथम प्राथमिकता में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...