दुर्ग में खरीदी पर सवाल, प्रभारी शिक्षा अधिकारी पर उठी उंगली: संगठन ने की जांच की मांग…पूर्णकालीक DEO के लिए भी लिख दिया लेटर

भिलाई। युवा शक्ति संगठन ने दुर्ग प्रभारी शिक्षा अधिकारी के ऊपर ऊँगली उठाई है। युवा शक्ति संगठन ने कहा की शिक्षा जिला दुर्गा के अंतर्गत वर्तमान में शिक्षा की शालेय व्यवस्था कार्यालय व्यवस्था और अधिकारियों में अनुशासन की व्यवस्था लचर हो गई है। जिसके लिए वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पूरी तरह से अक्षम है और पूरी तरह से आर्थिक हित के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।

जिनमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय की शिक्षा नियुक्ति सहित नियुक्ति के सभी मामले लंबित है। शाला में वस्तु क्रय के मामले बिना आवश्यकता के किए जा रहे हैं, सभी क्रय के मामलों की जांच अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

युवा शक्ति संगठन ने आगे कहा की प्राचार्य, शिक्षक, लिपिक स्थानांतरण मामले विवादित है। वर्तमान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय नगपुरा, उतई , फरीदनगर , खम्हरिया में जो भी विवाद हो रहा है प्रभारी शिक्षा अधिकारी के कारणों हो रहा है।

इसी प्रकार संदीपनी छात्रावास फरीदनगर में विगत 3 वर्षो से छात्रावास में मात्र 3 से 5 छात्र अध्ययनरत है। जबकि प्रभारी शिक्षा अधिकारी द्वारा उपरोक्त छात्रावास में लगभग 36 लाख रूपए क्रय किया गया है, जो अनुचित है।

जिसमे प्रभारी शिक्षा अधिकारी की भूमिका सन्देहास्पद है, जिस पर पूर्ण एकत्रण कर देखा जाए तो इसकी कार्यपध्दति राज्य के शिक्षा विकास एवं छात्र हित में बाधक है। युवा शक्ति संगठन द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पूर्ण कालिक जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...