खेत में मिली लाश किसकी…? तीन दिन से पेड़ पर ही लटकी मिली…केस में दुर्ग पुलिस को मिला ये इनपुट

भिलाई। कौहा के पेड़ में अज्ञात ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रानीतराई पुलिस ने बताया कि ग्राम झाड़मोखली(रेंगाकठेरा) में रविवार की सुबह कौहा के पेड़ में फांसी पर लटकी एक लाश मिली है। किसान सुरेश वर्मा सुबह अपने खेत में पाइप को इकठ्ठा करने गया था। तभी बदबू आने पर आसपास चेक करने पर पेड़ में लटका लाश मिला। तब पुलिस को जानकारी दी गई। शव का पंचनामा पर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि लाश तीन-चार पुरानी हो सकती है। तभी पूरी तरह सड़ चुकी है। लाश सड़ने के कारण मृतक का शरीर काला पड़ गया था। मृतक की उम्र 35-40 वर्ष और बदन में हल्का नीला रंग का लाइन दार पूरा शर्ट ,मटमैला रंग का फुल पैंट पहना हुआ है। सिर के बाल काले लंबे है। दाहिने हाथ के कलाई में तांबा का चुडा व बाएं हाथ के कलाई में घड़ी पहना हुआ है। जिसकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शिनाख्त नहीं कर पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...