ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर एक कर्मचारी से वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल में पदस्थ एक कर्मचारी के वेतन वृद्धि से जुड़े एरियर की राशि निकालने के बदले आरोपियों द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB बिलासपुर से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

ACB टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

ACB के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की गई है। टीम द्वारा रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बताया गया है कि यह कार्रवाई ACB बिलासपुर की लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के जरिए ACB द्वारा सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के मामलों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...