दुर्ग में सेना के अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का लिया जायजा: डिप्टी DG भर्ती ब्रिगेडियर दीपेंद्र मनराय ने किया स्टेडियम का निरीक्षण 1 से 13 को होगा भर्ती रैली का आयोजन

दुर्ग। दुर्ग जिले में भारतीय थल सेना में अग्निवीर एवं नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती के लिए रैली का आयोजन 1 दिसम्बर 2022 से 13 दिसम्बर 2022 तक पंडित रविशंकर स्टेडियम में किया जाना है। उक्त रैली के व्यवस्था की जानकारी लेने एवं रैली स्थल के निरीक्षण के लिए ब्रिगेडियर दीपेन्द्र मनराय, उप महानिदेशक भर्ती (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) जबलपुर, कर्नल एस. रमेश संचालक, सेना भर्ती छत्तीसगढ़, आर.के. कुर्रे, उप संचालक रोजगार विभाग दुर्ग, मेजर सैनी उपस्थित रहे।

रविशंकर स्टेडियम में रनिंग ट्रेक निर्माण, मानस भवन में सफाई, मार्शलिंग एरिया के समतलीकरण करने हेतु पीडब्लूएडी के अधिकारी गगन जैन को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारी करने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं...

दुर्ग। जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो...

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...

पेंड्रा में वनकर्मी से मारपीट का आरोप : ड्यूटी...

पेंड्रा। गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ कथित मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है।...