कलेक्टर ने की धान कटाई: किसान परिवार को फसल बुआई की सलाह देने कार से उतरे कलेक्टर…तस्वीरों में देखिए ये शानदार तस्वीर

रायपुर। शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने आज महेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पीएस ध्रुव ने खड़गवा तहसील के ग्राम पंचायत उधनापुर एवं कौड़ीमार का दौरा किया। उधनापुर में ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य दुकान तथा ग्राम कौड़ीमार में धान खरीदी केन्द्र, गौठान और सड़क निर्माण कार्य का उन्होंने मुआयना किया।

खड़गवा ब्लॉक अंतर्गत रतनपुर से चोपन वाया कोटिया सड़क निर्माण कार्य के मुआयना के दौरान कलेक्टर ध्रुव की नजर थोड़ी दूर पर सड़क किनारे खेत में धान की कटाई कर रहे कृषक छोटेलाल और जहान साय पर पड़ी। कलेक्टर ध्रुव उनके पास पहुंचे और उनसे धान कटाई-मिजाई तथा समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के संबंध में बात-चीत करते हुए हाथ में हसिया पकड़ उनके साथ धान की फसल की कटाई करने लगे। कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि खेत में नमी अच्छी है, उतेरा फसल की बुआई करना लाभदायक होगा। उन्होंने कृषक छोटेलाल और जहान साय के खेत में तत्काल तिवड़ा, चना, गेहूं की फसल बुआई की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अतिरिक्त आमदनी होगी।

कलेक्टर ध्रुव ने खरीफ फसल के बाद किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाते हुए उतेरा फसल के रूप में तिवड़ा, बटरी, सरसों, उड़द, चना की बुआई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय होने से उनकी माली हालत बेहतर होगी। इसके पूर्व कलेक्टर कौड़ीमार गांव में गौठान के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्व-सहायता समूूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। कौड़ीमार में महिला समूह द्वारा उत्पादित हल्दी का सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण खराब होने की स्थिति पर अप्रसन्नता जताई और अधिकारियों को महिला समूहों के उत्पादों के रख-रखाव एवं मार्केटिंग के संबंध में सतत मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कौड़ीमार में कृषक गुरूदेव पांडेय सहित अन्य कृषकों को कोचियों के बजाय उपार्जन केन्द्र में जाकर समर्थन मूल्य पर धान बेचने की समझाईश दी।

कलेक्टर ध्रुव ने इसके पूर्व उधनापुर में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य के दुकान का निरीक्षण किया और वहां हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। उचित मूल्य दुकान भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने जनपद पंचायत खड़गवा के सीईओ सेंगर को तत्काल मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्र कौड़ीमार के प्रभारी को केन्द्र परिसर की साफ-सफाई एवं बारदाना गठान को व्यवस्थित रखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण सी.पी. बंजारे, उप अभियंता एस. के. लोध, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...