छत्तीसगढ़ में आज IT के बाद ED ने दी दबिश: इस नवगठित जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और बिजनेसमैन के ठिकानो में प्रवर्तन निदेशालय ने मारा छापा; CRPF के जवान मौजूद

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पेट्रोल पंप और जमीन के बिजनेसमैन के ठिकानों पर छापे की खबर, महिला CRPF जवान भी तैनात

सक्ती। छत्तीसगढ़ में आज सुबह सुबह इनकम टैक्स ने कई जिलों में छापेमारी कारवाई की। इसके बाद ही अभी अभी ये खबर सामने निकल कर आ रहीं है की
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नवगठित जिले सक्ती में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पेट्रोल पंप और जमीन के बिजनेसमैन के ठिकानों पर छापा मारा है।

गौरतलब है की आज सुबह रायपुर और रायगढ़ समेत कई जगहों पर बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) ने छापा मारा था जिसके बाद अब ईडी ने सक्ती जिले में छापेमारी की कार्रवाई की है।

प्राप्त सुचना के अनुसार ED की कई टीमों ने दोपहर करीब 1 बजे रेड मारी है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल और अनिल अग्रवाल के छापा पड़ा है। ED की टीम सीआरपीएफ के जवानों को लेकर पहुंची है। इनमें महिला बल भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...