प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में राजयोग सत्र का हुआ आयोजन: प्रयागराज से भिलाई प्रवास पर पहुंची धार्मिक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी, कहा- “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”

वर्तमान समय सब का कर्तव्य सर्व के प्रति बेहद की शुभ भावना रखना – ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी (प्रयागराज)

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेक्टर-7 भिलाई स्थित पीस ऑडिटोरियम में प्रातः राजयोग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के पश्चात् प्रयागराज से एक दिवसीय भिलाई प्रवास पर आई धार्मिक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा की  “मनुष्य जो परमात्मा को भूल कर दुबन (दलदल) में फंसे हुए हैं, यह संसार और विषय विकार मायारूपी दलदल है इससे मनुष्य जितना निकलना चाहे उतना फंसता जाता है। यह संसार मिथ्या नहीं है पर इस संसार में अनेक दलदल हैं, जिनमें हमें फसना नहीं है पर उपराम होकर के रहना है।

ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने आगे बताया की, विश्व में फैली अशांति की आग से अवगत कराते व ध्यान खिंचवाते हुए कहा कि वर्तमान समय में यह हम सब का कर्तव्य है कि अब बेहद की शुभ भावना से सम्पन्न ,धारणामूर्त बनकर भाव और भावना से, लक्ष्य और लक्षण से, अभ्यास व प्रयास से, इस आग को बुझाते चलना है और संपन्न बनना है।

ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” लोक प्रचलित वाक्य कहते हुए उन्होंने इस प्रदेश और प्रदेश वासियों की जमकर तारीफ की और कहा छत्तीसगढ़ वासी भाव और भावना से ओतप्रोत हैं और भावना जिनके अंदर है तो वें हिमालय पर भी झंडा लहरा सकते हैं अर्थात जीवन के हर राह पर सफलता उनकी राह देखती हैं। अंत में सभी ने विश्व में शान्ति के लिए संगठित रूप से राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं...

दुर्ग। जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो...

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...

पेंड्रा में वनकर्मी से मारपीट का आरोप : ड्यूटी...

पेंड्रा। गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ कथित मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है।...