ABVP ने शंकराचार्य कॉलेज में किया प्रदर्शन: 5 सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन; पॉइंट्स में पढ़िए डिमांड्स

भिलाई। शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छात्रों को हो रहीं विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया।

इन पांच मांगों को लेकर ABVP ने किया प्रदर्शन; पढ़िए

  • महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों के आवागमन से महाविद्यालय का वातावरण दूषित हो रहा है। अतः मुख्य द्वार पर कैमरा लगवाया जाएं।
  • महाविद्यालय के मुख्य द्वार में प्रवेश करते ही गड्ढे और असमतलीकरण होने के कारण से कई दुर्घटनाएं घट चुकी है। जिसका निराकरण करते हुए मुख्य द्वार के प्रवेश स्थल का समतलीकरण एवं स्थाई उपाय जल्द से जल्द करें।
  • महाविद्यालय के शौचालयों की साफ-सफाई, पानी की स्थिति के हालात बद से बदतर है जल्द से जल्द सुधार किया जाए।
  • महाविद्यालय के हर तल में पानी की व्यवस्था ना होने के कारण से छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अतः महाविद्यालय के प्रत्येक तल पर पानी की व्यवस्था की जाए एवं कैंपस के अंदर वाटर कूलर की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए।
  • महाविद्यालय में पिछले कई वर्षों से पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधि एवं कार्यक्रमों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। जिसे जल्द से जल्द नियमित रूप से शुरू करवाएं।

प्रदर्शन में मुख्य रुप से जिला संयोजक नागेश्वर यादव, नगर मंत्री अभिषेक साहू, मानव, अभिषेक, अनुराग, नारायण, दिव्या, चेतना, प्रवीण, नमस्ते एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...