राजधानी में दर्दनाक हादसा: ईमारत में लगी भीषण आग 10 लोगों की हुई मौत, कई घायल…मरने वालों में वर्कर और सुरक्षाकर्मी शामिल; इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर जारी

दमकल की गाड़ियों ने 4 घंटे में आग पर पाया काबू, अब तक 10 शव बरामद

माले। मालदीव की राजधानी माले में बड़ा हादसा हो गया है। मेल की एक ईमारत में आग लग गई है। इस भीषण आग में 10 लोगों के मरने की खबर सामने आ रहीं है। जानकारी के अनुसार इन 10 लोगों में 9 भारतीय वर्कर्स शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दमकल सेवा ने कहा है कि मालदीव की राजधानी माले में विदेशी कामगारों के आवासों में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। इस आग में कथित तौर पर 9 भारतियों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने आग में तबाह हुई एक ईमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक वाहन मरम्मत करने वाले गैरेज में लगी थी, जिसके बाद आग कई जगहों पर तेजी से फैल गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी का कहना है कि ‘हमें 10 शव मिले हैं।’ इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को तकरीबन 4 घंटे लग गए।

भारतीय दूतावास ने जताया गहरा दुःख इस दर्दनाक घटना पर मालदीव में भारतीय दूतावास ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हम माले में दुखद आग की घटना से बात दुखी हैं, जिसमें कथित तौर पर भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं। किसी भी सहायता के लिए एचसीआई ने निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। +9607361452; +9607790701’

मरने वालों में एक बांग्लादेश का नागरिक बता दें कि एएफपी ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया है कि आग में मारा गया एक अन्य व्यक्ति बांग्लादेश का नागरिक था। कहा जाता है कि विदेशी कामगार माले कि 250000 की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं और ज्यादातर बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से आते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...