भिलाई में रहने वाले किरायेदारों के पास मकान लेने सुनहरा मौका…अब इन तारीखों तक प्राप्त और जमा कर सकते हैं आवेदन, भिलाई निगम कमिश्नर व्यास ने दिए निर्देश

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में किराए से रह लोगों के लिए आवास पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। मोर मकान मोर आस की आवेदन प्राप्त करने की तिथि में बढ़ोतरी की गई है। अब 30 नवंबर 2022 तक आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन जमा करने की तिथि अब 15 दिसंबर 2022 हो गई है।

इसके निर्देश आयुक्त रोहित व्यास ने दिए हैं। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मोर मकान मोर आस के तहत किराएदारी के रूप में निवास कर रहे परिवारों को आवास उपलब्ध कराने निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय से फार्म लिए जा सकते है।

15 दिसंबर तक जमा कर सकते है आवेदन
फार्म लेने के लिए दिनांक 30 नवंबर तक की तिथि नियत की गई है तथा आवेदन जमा करने के लिए 15 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित है। यही नहीं निगम मुख्य कार्यालय में हितग्राहियों की सुविधाओं के लिए तथा अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का नंबर 07882296213 है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस की जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

कहा पर कितने आवास उपलब्ध ? जानिए;
उपलब्ध आवासों की बात करें तो माइलस्टोन स्कूल के पास 402 आवास, ग्रीन वैली खमरिया में 84 आवास, सूर्या विहार के पीछे खमरिया में 840 आवास, सूर्या विहार के पीछे खमरिया में 493 आवास, अविनाश मेट्रोपालिस ने 58 आवास, केइसी के पीछे खमरिया में 322 आवास, एनार स्टेट खमरिया में 210 आवास तथा आम्रपाली फेस टू में 56 आवास है।

आवास प्राप्त करने की जान ले एलिजिबिलिटी
आवास प्राप्त करने के लिए यह पात्रता होगी जरूरी मोर मकान मोर आस के योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में दिनांक 31 अगस्त 2015 से पूर्व का निवासरत होना जरूरी है। इसके लिए मतदाता सूची अथवा किरायानामा अथवा निवास प्रमाण पत्र अथवा अन्य शासकीय दस्तावेज अथवा वर्ष 2011 की जनगणना सूची में नाम होना आवश्यक है।

आवेदक के पूरे परिवार की वार्षिक आय राशि 3.00 लाख से कम होनी चाहिए। देश में किसी भी स्थान पर पक्का आवास नहीं होना चाहिए तथा आवेदक को प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...