चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का बड़ा निर्देश : बोले- जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियों में न हो कोई कमी

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

12 जिलों में विशेष सतर्कता

मौसम की चेतावनी के बाद सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। प्रशासन को तेज हवाओं और बारिश से होने वाले संभावित नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाने और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

जर्जर मकानों और जलाशयों पर नजर

मंत्री ने जिला कलेक्टरों को तेज हवाओं के कारण गिरने की आशंका वाले जर्जर और असुरक्षित मकानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही जलाशयों के जलस्तर की लगातार निगरानी करने और पानी छोड़े जाने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों को कम से कम 48 घंटे पहले सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

1769 गांवों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया

सरकार ने संभावित आपदा को देखते हुए प्रदेशभर में कुल 1769 संवेदनशील गांवों को चिन्हित किया है। इनमें 12 अति संवेदनशील जिलों के 763 गांव शामिल हैं, जबकि बाकी 21 जिलों में 1006 संवेदनशील गांवों की पहचान की गई है। इन क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जा रहा है।

24 घंटे एक्टिव रहेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष

आपदा से जुड़ी सूचना और तत्काल सहायता के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मौसम संबंधी चेतावनियों और संभावित खतरे की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए दामिनी और मेघदूत मोबाइल ऐप के माध्यम से अलर्ट जारी किए जा रहे हैं।

मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तैयारी के साथ नागरिकों की सतर्कता भी जरूरी है, ताकि चक्रवाती तूफान और भारी बारिश के संभावित प्रभाव को कम किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...

रायपुर में किसानों की बड़ी हुंकार : महानदी भवन...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। धान की कीमत बढ़ाने,...