फोर्ब्स की सूची में SAIL चेयरमैन सोमा मंडल के आते ही उद्योग जगत में हर्ष…KK झा बोले- पूरे देश के लिए गौरव की बात, चेयरमैन ने ‘सेल’ को विकट एवं विषम परिस्थितियों से बाहर निकाला

भिलाई। फोर्ब्स की सूची में सेल चेयरमैन सोमा मंडल का चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए एमएसएमई जिला उद्योग संघ, दुर्ग के अध्यक्ष के. के. झा ने इसे न केवल इस्पात नगरी, भिलाई बल्कि पूरे भारत देश का गौरव बताया है। झा ने कहा कि चेयरमैन सोमा मंडल ने ‘सेल’ को विकट एवं विषम परिस्थितियों से बाहर निकाला है। कोरोना महामारी के चलते जब ‘सेल’ में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी तब अपने दूरगामी एवं ठोस निर्णय से उन्होंने सेल को उबार लिया।

ज्ञातव्य है कि फोर्ब्स की सूची में कुल 20 एशियाई महिला उद्यमियों का चयन हुआ है, जिसमें 3 भारत की हैं। ‘सेल’ चेयरमैन सोमा मंडल के अलावा ‘एम क्योर फार्मा’ की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर एवं ‘होनासा कंज्यूमर’ की सह संस्थापक गजल अलघ का नाम इस सूची में है।

श्री झा ने कहा कि सेल चेयरमैन का पदभार संभालने के बाद सोमा मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का दो बार दौरा किया। उनके इस दौरे ने यहां के कर्मियों में उत्साह बढ़ा दिया। जिसका परिणाम तेजी से बढ़ रहे प्रोडक्शन में साफ-साफ दिख रहा है।

कोविड-19 महामारी में अनिश्चितता के बावजूद ‘सेल’ के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर चेयरमैन सोमा मंडल ने अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं संकल्प को दिखाया। उन्होंने जो मापदंड तय कर दिए हैं भविष्य में इस पद पर जो भी आएगा उसे उनकी तरह कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

श्री झा ने डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता और ईडी वर्क्स अंजनी कुमार को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और नेतृत्व के चलते भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रोडक्शन काफी बढ़ा है। श्री झा ने उम्मीद जताई कि सेल चेयरमैन, डायरेक्टर इंचार्ज और ईडी वर्क्स, तीनों की मेहनत व प्रयास जल्द रंग लाएगा और सेल के सूची में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रथम स्थान पर होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...