मुख्यमंत्री भूपेश और गृहमंत्री ताम्रध्वज से दुर्ग जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने सौजन्य मुलाकात की…नियुक्ति के लिए CM का जताया

रायपुर, दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने सौजन्य मुलाकात की है। राजेंद्र ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजेंद्र को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंक और इससे जुडे़ सेवा सहकारी समितियों का मुख्य कामकाज किसानों से संबंधित है। किसानों के हित में बैंक और समितियोंं से संबंधित सेवाओं और समस्त कार्यप्रणाली को उत्कृष्ट बनाएं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

राजेंद्र साहू ने कहा कि वे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राजेंद्र साहू ने बाद में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भी सौजन्य मुलाकात की और मार्गदर्शन मांगा। ताम्रध्वज साहू ने राजेंद्र को दुर्ग जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेश देवांगन, सरोज यादव, छोटे लाल यादव, राकेश सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...