भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला युवक पकड़ा गया… दुर्ग पुलिस की तत्परता से युवक गिरफ्तार, चाकू बरामद

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। घटना होण्डा शोरूम के बगल स्थित एक खंडहर के पास की है, जहां युवक हवा में चाकू लहराकर आने-जाने वालों को धमका रहा था। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जिसकी पहचान देवेन्द्र सोनकर पिता गजराज सोनकर, निवासी टाटा लाइन, सूर्या नगर, फल मंडी, कैम्प-02, भिलाई के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 289/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डे, प्रधान आरक्षक अनिल गायकवाड, आरक्षक आकाश तिवारी एवं धर्मेन्द्र सिंह ने त्वरित सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...