नेहरू नगर भेलवा तालाब परिसर में फिटनेस के साथ-साथ साफ सफाई: निगम आयुक्त हुए शामिल… युवा और अधिकारीयों के बीच रस्सा खिंच फिर स्वच्छता अभियान

भिलाई। भिलाई नेहरू नगर भेलवा तालाब में हर रविवार की तरह आज भी क्रेज़ी 36 भारत विकास परिषद, हैप्पी ग्रुप के सदस्य जो वहां पर प्रतिदिन टहलने एवं योगाभ्यास करने आते हैं। उनके द्वारा नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के साथ सफाई अभियान चलाया गया। बड़े ही जोश खरगोश के साथ युवा वर्ग अपने हाथों में हेज कटर, कैची, दाव, गड़ासा इत्यादि लेकर के चल रहे थे। उन्हें जो भी डाली झुकी हुई दिखती थी या पाथवे पर फैलने की संभावना थी, उसकी कटाई-छटाई कर रहे थे। उनका कहना था कि हम लोग इस तालाब में टहलने आते हैं, गंदगी भी हम ही लोग के बीच से होता है। सफाई भी हम लोग कुछ तो कर सकते हैं। आयुक्त पाण्डेय स्वयं हेज कटर लेकर के झाड़ियों को काट रहे थे। इसके बाद वहां पर मनोरंजन के लिए रास्सा खींच प्रतियोगिता, योगाभ्यास, जुंबा, स्वच्छता अभियान पर परिचर्चा इत्यादि किया गया।

आयुक्त पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से कहा कि एक अच्छी पहल है। अगर युवा वर्ग इसमें शामिल होते हैं तो लोगों के बीच अच्छा संदेश जाएगा। नगर निगम भिलाई के संसाधन सीमित है हम सब लोग मिलकर के ही सफाई कर सकते हैं। नगर निगम भिलाई द्वारा पब्लिक भागीदारी के लिए निविदा आमंत्रित किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति या संस्था अपने आसपास के गार्डन को गोद ले सकता है। इसके लिए उसे ₹1000 का डीडी आयुक्त नगर निगम भिलाई एवं ₹10000 एफडी जमा करना होगा। बाद में एफडी ब्याज के साथ संबंधित संस्था को वापस हो जाएगा। 9 जून भाग लेने का आखिरी तिथि है ।पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निगम के पत्ते पर भेजना होगा।

उसके बाद वहां की निवीदा खोली जाएगी। एक बार नगर निगम भिलाई द्वारा पूरे गार्डन को व्यवस्थित करके संबंधित संस्था को दे दिया जाएगा। अपने उद्यान की देखरेख करना, समय पर खोलना, समय पर बंद करना, आवश्यकता के अनुसार उसमें पानी डलवाना, यह सब कार्य उस संस्था को करना होगा। संस्था चाहे तो वहां पर अपना विज्ञापन बोर्ड, नाश्ते, चाय -पानी, दूध बिक्री इत्यादि का गुमटी लगा सकता है। नगर निगम भिलाई हर जगह कर्मचारी या चौकीदार नहीं रख रख सकता है। जब स्थानीय लोग सहयोग करेंगे तब और विकसित होगा। क्रेजी36 ग्रुप के सदस्य हरीश मिश्रा ने बताया पहले हम लोग आते थे यहां पर जुंबा खेल – कूद कुछ हंसी-मजाक मजाक करके चले जाते थे।

आज नगर निगम के साथ मिलकर के जब हम लोग सफाई किए हैं, हमें अच्छा लगा । हम सब मिलकर के भी थोड़ा-थोड़ा प्रत्येक हफ्ते कुछ कुछ करेंगे एक बेहतर प्रयास हो सकता है। सफाई अभियान के दौरान नगर निगम भिलाई से जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तुलेश्वर साहू, उद्यान सुपरवाइजर विनोद, त्रिलोक ताम्रकार, वामन राव, क्रेजी 36 ग्रुप से वीरल नामदेव, हर्षा जवानी, महीप प्रधान, लकी, सौरभ चंद्राकर, भूषण, भारत विकास परिषद से सचिव जितेंद्र सिंह, सुभाष गुलाटी, नरेश गुप्ता, डॉक्टर गोस्वामी, विश्व हिंदू परिषद से शैलेंद्र सिंह परिहार, हैप्पी ग्रुप से डॉक्टर नवीन कौरा, संजय भाटिया, प्रदीप डालमिया, डॉ ललित पोपट, तुलसी भवानी, सुबोध अग्रवाल, एमपी सिंह, राजू इत्यादि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग नगर पाली निगम भिलाई ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...