महतारी हुंकार रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी: बिलासपुर में बीजेपी की रैली का करेंगी नेतृत्व…मीडिया से क्यों बनाई दूरी ?…CM बघेल ने केंद्रीय मंत्री पर साधा था निशाना; पढ़िए ये खबर

रायपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ की धरा पर प्रवेश हुआ है। उनका स्वागत भाजपा ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में भाजपा की आज महतारी हुंकार रैली है। इसी रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर पहुंच गई हैं और सड़क के रास्ते बिलासपुर के लिए रवाना हो गई है। भाजपा इस रैली की तैयारियों में बीते एक महीने से जुटी हुई है।

बिलासपुर में भाजपा द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर पहुंच गई हैं। इस दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया है। रायपुर एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी ने मीडिया से दूरी बनाते हुए दिखी है। वो सीधे बिलासपुर के लिए रवाना हो गई हैं।

मीडिया से क्यों बनाई दुरी ?
दरअसल बिलासपुर में भाजपा के महतारी हुंकार रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह 8:45 बजे स्मृति ईरानी रायपुर पहुंच गई है। बीजेपी के कार्यकर्ता उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस मौके पर मीडिया भी पहुंची थी। जब स्मृति ईरानी एयरपोर्ट से निकली तब मीडिया ने उनको आवाज दी। लेकिन वो मीडिया को हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं। वो अपनी गाड़ी में बीजेपी कार्यालय में होने वाली बैठक के लिए रवाना हो गई। बताया गया है कि बीजेपी कार्यालय से स्मृति ईरानी सीधे बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। उन्हें 110 किलोमीटर का सफर तय करना है, और महतारी हुंकार रैली में शामिल होना है। इसलिए वो जल्दी चली गईं।

क्यों हो रहा है प्रदर्शन ?
भाजपा राज्य सरकार को घेरने के लिए बिलासपुर में एक महीने से महतारी हुंकार रैली की तैयारी में जुटी है। सांसद सरोज पांडे ने दावा किया है कि 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है। वहीं इस आंदोलन ने आधी आबादी को साधने की कोशिश होगी। क्योंकि शराबबंदी, महिलाओं पर बढ़ते अपराध और महिलाओं की बेरोजगारी के संबध में बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। स्मृति ईरानी आज दोपहर 1:30 बजे बिलासपुर के पटेल मैदान जगमल चौक से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी। वो नेहरू चौक में भी सभा को संबोधित करेंगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर साधा था निशाना
भाजपा के शराबबंदी के लिए महतारी हुंकार रैली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सावल पूछा था। सीएम ने कहा था कि मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ही शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। शराब के साथ साथ जो अन्य हजारों करोड़ रुपए का सूखा नशा है, जिस की सप्लाई मुंद्रा पोर्ट से हो रही है। उस पर कार्यवाई करवाएंगे क्या? समृति ईरानी को बताना चाहिए कि उस पर क्या कार्यवाही की जा रही है। उनके सारे मंत्री तो आ रहे हैं उनका भी स्वागत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...