राजनांदगांव और KCG जिले के गोदामों का SWC चेयरमेन वोरा ने किया दौरा: 15 करोड़ से भंडारण क्षमता में होगा 22 हजार MT का इज़ाफ़ा

राजनांदगांव, KCG। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने राजनांदगांव एवं नवनिर्मित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले के गोदामों का सघन दौरा किया। जहां 15 करोड़ की लागत से 12 नए गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है।

धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भंडारण के लिए गोदामों में पर्याप्त सुरक्षात्मक उपाय, कीटनाशक, स्प्रेयर इत्यादि का निरीक्षण करने वोरा ने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दौरा प्रारंभ किया है। इस दौरान वोरा ने स्कंध की जांच भी की उन्होंने कहा कि अन्नदाता की मेहनत का संरक्षण करने के साथ ही आम जनता तक समय पर पीडीएस चावल उपलब्ध करवाने की दोहरी जिम्मेदारी विभाग के पास है।

विगत वर्षों में जिस तरह से लगातार न्यूनतम वेस्टेज के साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी अनाज का भंडारण करने में सफल रहे हैं वह सराहनीय है।

प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार की सफल नीतियों की वजह से लगातार किसानों का रुझान वापस खेती की तरफ आने लगा है जिससे भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने की आवश्यकता है। जल्द ही राशन दुकान सह गोदाम एवं मध्य भारत के पहले फूड टेस्टिंग लैब के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

इस वर्ष रेकॉर्ड धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए भंडारगृह के कर्मचारियों को पूरी तरह से तैयार रहना होगा ताकि भंडारण एवं वितरण में हम हर वर्ष की भांति अग्रणी भूमिका निभा सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...