Bhilai News : बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 400 घरों की कटी लाइन, सड़क पर उतरे लोग

दुर्ग। भिलाई में बिजली चोरों की अब खैर नहीं। बीएसपी की सख्ती के बाद सेक्टर-7 की अवैध बस्ती में 400 घरों की बिजली काट दी गई है। जैसे ही लोगों की बत्तियाँ गुल हुईं, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल, भिलाई टाउनशिप में भिलाई स्टील प्लांट अपनी बनाई बिजली सप्लाई करता है। लेकिन यहां अवैध कनेक्शन से बिजली जलाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। इसको देखते हुए बीएसपी के प्रवर्तन विभाग, टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और पीएचडी विभाग की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के पास की अवैध बस्ती में छापा मारा।

कार्रवाई से पहले सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किए गए थे। भिलाई नगर थाना पुलिस, बीएसपी गार्ड और अन्य विभागों के करीब 80 लोग मौके पर तैनात थे ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। टीम ने सबसे पहले बस्ती की मुख्य मेन लाइन की सप्लाई बंद की। जैसे ही घरों की बिजली बंद हुई, बस्ती में हंगामा मच गया।

लोगों ने बीएसपी की टीम से बहस शुरू कर दी। कुछ लोग तो मेन रोड तक पहुंच गए और चक्का जाम करने की कोशिश भी की। घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया।

टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 2000 मीटर अवैध तार को काटकर जब्त कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि लोगों ने खुद से खतरनाक तरीके से कनेक्शन जोड़ रखे थे, जो जानलेवा साबित हो सकते थे।सबसे हैरानी की बात ये रही कि लोग तारों को सड़क के ऊपर से गुजारकर बिजली अपने घरों तक ले जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...