घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो धारदार चाकू से कर दिया जानलेवा हमला: पीड़ित ICU में एडमिट… पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू से वार कर दिया। हत्या के प्रयास के ४ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उतई पुलिस में घेराबंदी कर आरोपियों को जोरातराई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घर के अंदर घुसकर आरोपियों ने धारदार चाकू, डंडा और हाथ मुक्का से मारपीट किया। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि, आरोपियों ने पीड़ित की बुजुर्ग मां और बच्चों पर भी हमला किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11.05.2025 के दोपहर करीब 2.20 बजे प्रार्थी रंजीत सिंह अपने घर में था। ग्राम जोरातराई के चंदन कुमार उड़िया और सुरेन्द्र बाग प्रार्थी के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे, प्रार्थी गाली गुप्तार करने से मना किया तो चंदन कुमार उड़िया एवं सुरेन्द्र बाग दोनों एक साथ मिलकर समझाने वाले कौन होते हो कहते हुए चंदन ने अपने पास में रखे धारदार चाकू से प्रार्थी की हत्या करने की नियत से पेट में घुसाने के लिए वार किया जिससे दोनों हाथ की हथेलियां जख्मी हो गई।

सुरेन्द्र बाग हत्या करने की नियत से प्रार्थी के सिर के पीछे हिस्से में 03 जगह धारदार चाकू से वार कर चोंट पहुंचाया । प्रार्थी की पत्नि माधुरी और संतोषी बीच बचाव कर सहारा देकर घर अंदर ले गये । पुनः कुछ देर बाद चंदन और सुरेन्द्र अपने अन्य साथी हिमांशु कुर्रे एवं अन्य के साथ प्रार्थी की हत्या करने की नियत से घर के अंदर घुस कर प्रार्थी के साथ चारों हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये, जिससे प्रार्थी के पीठ, दाहिने आंख के ऊपर में चोंट आई । रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 109, 118(1), 332(बी), 3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी चंदन कुमार उड़िया, हिमांशु कुर्रे, सुरेन्द्र बाघ को जोरातराई से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये। आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो नग धारदार चाकू एवं एक डण्डा विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, प्र. आर. नेमु प्रसाद साहू, आरक्षक धु्रव नारायण चन्द्राकर, दुष्यंत लहरे, हुलेश्वर साहू, राजीव दुबे एवं दिलीप सिंह सिदार की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

  • चंदन कुमार उडि़या
  • हिमांशु कुर्रे
  • सुरेन्द्र बाघ

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...