वार्ड में पार्षद संदीप निरंकारी का एक और वादा पूरा: मराठी मोहल्ला में 10 लाख रुपए से नाली-पुलिया का निर्माण…चुनाव के वक्त लोगों ने की थी मांग, भूमिपूजन भी वार्डवासियों से कराया

भिलाई। वार्ड-5 कोसानगर के पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा कर लिया है। वार्ड के चुनाव में उन्होंने कोसानगर वार्ड के मराठी मोहल्ला में नाली और पुलिया निर्माण का वादा किया था। यह वादा लोगों की मांग को देखते हुए निरंकारी ने किया था। आज उस पर काम शुरू हो गया है। वार्ड में 10 लाख रुपए की लागत से पुलिया और नाली का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमिपूजन गुरुवार को किया गया।

वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाली-पुलिया के लिए वार्डवासियों के हाथों भूमिपूजन कराया गया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर गजब की मुस्कान देखने को मिली। क्योंकि लंबे समय से वार्डवासी इसकी मांग कर रहे थे। अब उनकी मांग पूरी होने जा रही है। बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। मराठी मोहल्ले के लोगों ने पार्षद संदीप निरंकारी व मेयर नीरज पाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि, निगम में कांग्रेस की सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है। वार्ड के जनसेवक के रूप में निरंकारी भी लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में शौकत अली, किशन यादव, राजेश मेश्राम, बुद्धशारण बोरकर, नितीश कश्यप, वीर बहादूर थापा, रविंद्र यादव, राजू नरवरे, संगा मेश्राम, वाहने, किंगकांग, विजिता रामटेके, मानसी चंद्रिकापुरे, ज्योति, वाचला श्रीरंगे, अनिता गुर्दे, आरती रामटेके, माधुरी बांडोड़कर, सुक्रधारा वासनिक, कोमल चंद्रिकापुरे, पांडुरंग चंद्रिकापुरे, महेंद्र सराते, अजय बांबोडकर, वहने समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...