दुर्ग जिले को मिले विशेषज्ञ डॉक्टर: डॉ. पूजा पांडेय समेत इनको मिली पोस्टिंग…वॉक इन इंटरव्यू के बाद पोस्टिंग

भिलाई। दुर्ग जिले के सरकारी अस्पतालों के लिए एक्सपर्ट्स डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति, डीएमएफ दुर्ग, छ.ग. के अन्तर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ पद की भर्ती हेतु 03 नवंबर 2022 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग सभाकक्ष में वॉक इन इन्टरव्यू आयोजित किया गया था। जिसमें पात्र विषय विशेष चिकित्सा अधिकारियों का वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु डॉ. पूजा पाण्डेय (चर्मरोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अनिल सिन्हा (मेडिकल स्पेसलिस्ट) को संविदा विषय विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के पद पर 31 मार्च 2023 तक जिला चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थापित किया गया है।


09 सितंबर 2022 को टेली मेडिसीन कक्ष, जिला चिकित्सालय दुर्ग में वॉक इन इन्टरव्यू आयोजित किया गया था। जिसमें चयन समिति द्वारा भर्ती प्रक्रिया उपरान्त पात्र चिकित्सा अधिकारी पद के अभ्याथियों के पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति प्रस्तुत नहीं किये जाने के फलस्वरूप संविदा नियुक्ति आदेश को निरस्त किया गया है

प्रतिक्षा सूची के पात्र अभ्यार्थियों को डीएमएफ मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु डॉ. शाहजेब आसीफ, डॉ. सबिदा एमएस, डॉ. अपूर्वा सेंगर, डॉ. साक्षी सिन्हा, डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, डॉ. आकाश साहू एवं डॉ. अंगेश्वर निषाद को मेडिकल ऑफिसर (संविदा) पद पर 31 मार्च 2023 तक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट पद से प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...