NSUI का प्रदेश महासचिव और भानुप्रतापुर का सह-प्रभारी ने जंगल में किया छात्रा का रेप…पुलिस ने रुहाब को भेजा जेल, दो दिन पहले ही NSUI ने किया था सस्पेंड

रायपुर। छात्र नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्र नेता एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव है। रुहाब मेमन को कांकेर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रुहाब ने एक छात्रा का रेप किया। कोतवाली थाने में आकर लड़की ने पुलिस को बताया कि रुहाब ने उसके साथ गलत हरकत की है।

  • फौरन इस मामले में एक्शन लेते हुए रुहाब को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • दो दिन पहले यानि कि 15 नवंबर को ही रुहाब को सस्पेंड किया था।
  • हालांकि, रुहाब के साथ-साथ 10 अन्य पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया था।
  • लेकिन उन 10 का मामला अलग है।
  • उनके ऊपर संगठन में निष्क्रियता के चलते कार्रवाई हुई।
  • कांकेर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर की ही रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने इसके खिलाफ शिकायत की है।
  • लड़की का दावा है कि अपनी मीठी बातों में उलझाकर रुहाब ने दोस्ती की फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
  • लड़की ने अपनी शिकायत में रुहाब की हरकत का खुलासा किया है।
  • लड़की ने बताया है कि कुछ महीने पहले कॉलेज में एडमिशन के वक्त रुहाब ने उनकी मदद की थी।
  • इसके बाद फोन पर अक्सर बातें किया करता था।
  • बुधवार को मिलने के बहाने रुहाब ने लड़की को बुलाया।
  • पढ़ाई और कॉलेज की बातें करने लगा, इसके बाद घूमकर आते हैं कहकर कार में बिठा लिया।
  • लड़की ने बताया कि रुहाब जबरन उसे अपने साथ सिंगारभाठ के जंगलों में लेकर गया।
  • वहां गाड़ी रोक दी और दुष्कर्म किया।
  • इस घटना के बारे में किसी से कुछ न कहने की धमकी लड़की को दी।
  • मगर लड़की ने इस मामले में शिकायत कर रुहाब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
  • गुरुवार को रुहाब को अरेस्ट कर लिया गया।
  • खबर है रुहाब की उल्टी सीधी हरकतों का पता NSUI के पदाधिकारियों को लग चुकी थी।
  • 15 नवंबर को उसे अनुशासनहीनता करने की वजह से निलंबित किया जा चुका है।
  • हाल ही में रुहाब को भानुप्रतापपुर उप चुनाव में प्रचार-प्रसार का जिम्मा भी सौंपा था।
  • पुलिस इस केस में संगठन के पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर रही, लड़की से भी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला...

एकता दिवसः सरदार पटेल की विरासत और राष्ट्रीय एकता...

​नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता केवल नक्शे पर सीमाएँ खींचने से सुरक्षित नहीं होती। इसका निर्भर यह है कि क्या विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों...