रायपुर में जिस्मफरोशी के धंदे का भांडा फोड़: 5 स्टार होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट…रूस की युवती समेत 3 कॉल गर्ल पकड़ाए; देर रात पुलिस ने दी थी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिहायसी 5 स्टार होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर एक विदेशी महिला समेत तीन लड़कियों को पकड़ा है। मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल VW केन्यॉन का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दलाल के जरिए 3 लड़कियों को रायपुर बुलाया गया था। जिसमें से एक कॉल गर्ल रशियन बताई जा रहीं है। जो रूस के उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। इसे रशियन मॉडल के नाम पर देह व्यापार के लिए अक्सर बुक किया जात था। अन्य दो लड़कियां पंजाब की हैं।

रायपुर पुलिस अब इनके दलाल के तलाश में है। दैनिक भास्कर के खबर के अनुसार इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि रायपुर के शौकिनों के बीच विदेश लड़कियों का जिस्मफरोशी सक्रीय है। शहर के VIP रोड स्थित कई होटलों में चोरी छिपे ये कृत्य किया जा रहा है। VW कैन्यन शहर के टॉप लग्जरी होटल्स में से एक है। यहां कॉल गर्ल्स पकड़ी हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पहले भी इन्हें बुकिंग लेकर देह व्यापार कराया जाता रहा है।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार- शनिवार की रात से इस तरह के मामलों में लड़कियां रायपुर बुलाई जाती हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। प्रोस्टिट्यूट (कॉल गर्ल) को बुलाकर उन्हें लग्जरी होटल में ठहराया गया था। पुलिस को मुखबीर से इस देह व्यापार रैकेट का इनपुट मिल गया था। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस के लोग होटल VW कैन्यन पहुंचे। कमरों की तलाशी लेने पर उजबेकिस्तान की लड़की मिली। इसके साथ पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई दो और लड़कियां मिलीं।

तीनों ने पुलिस को बताया कि एक दलाल ने उन्हें यहां बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का बंदोबस्त किया था। इन लड़कियों से अब दलाल के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पता चला है कि इन लड़कियों का दलाल रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाला है। इसका नाम धरम उर्फ़ राहुल है। राहुल के खिलाफ 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। इसे गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस की टीम है। पुलिस लड़कियों से भी उनका बयान ले रही है।

इस पूरे सेक्स रैकेट का काम वॉट्सअप पर हो रहा था। राहुल की शहर के कई कारोबारियों, अफसरों और नेताओं से जान-पहचान है। वॉट्सअप पर वो लड़कियों की तस्वीरें भेजकर बुकिंग लिया करता था। विदेशी कॉलगर्ल के साथ होटल में रुकने के 10 से 15 हजार रुपए लिए जा रहे थे। विदेशी गर्ल्स को रशियन कहकर पुकारा जाता है, इसमें उजबेकिस्तान और आस-पास के देशों से भी युवतियां आती हैं।

इंडियन लड़कियों के 5 से 10 हजार रुपए वसूले जा रहे थे। राहुल ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। वॉट्सअप पर डील होने के बाद ये ग्राहकों को रूम नंबर बता दिया करता था। अब यहां आमतौर पर होटल प्रबंधन लोगों को कमरों तक जाने की इजाजत नहीं देता है। मगर इस केस में होटल वालों के भी साथ मिले होने की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में होने जा रहा नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA)...

भिलाई। छत्तीसगढ़ एमएमए द्वारा आयोजित और वॉरियर्स फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत यह चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पहली...

लोकसभा चुनाव 2024: दुर्ग में चुनावी शोरगुल पर लगा...

दुर्ग। दुर्ग में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में लोकसभा चुनाव निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य...

रायपुर कांग्रेस भवन में हुआ था बखेड़ा, अब राष्ट्रिय...

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव भवन (कांग्रेस पार्टी कार्यालय) में कांग्रेस की राष्ट्रिय प्रवक्ता राधिका खेड़ा का एक रोते हुए...

आज शाम से थम जाएगा छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए केवल कुछ ही घंटे बचे है। 7 मई को छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा...

ट्रेंडिंग