भिलाई में फायरिंग: लव मैरिज से खफा ससुर ने दामाद के सामने चला दी गोली, देसी कट्‌टा के साथ एक गिरफ्तार

भिलाई। शहर दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। भिलाई के हाउसिंग बोर्ड इलाके में यह फायरिंग हुई है। जिसे एक ससुर ने अपने ही दामाद के ऊपर फायरिंग करने की कोशिश की। गनिमत रही कि वो फायरिंग हवा में हुई। जिसकी वजह से कोई हताहत की बात नहीं है। जामुल पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार किया है, वहीं देसी कट्‌टा भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, इस मामले में प्रार्थी लखविंदर सिंह है। वह ढांचा भवन कुरुद के पास रहता है। लखविंदर ने दो साल पहले शरद जुत्सी की बेटी के साथ लव मैरिज की थी। शरद इससे खफा थे। शादी के खिलाफत होने की वजह से वह बात भी नहीं करता था।

आज शाम को लखविंदर हाउसिंग बोर्ड आया हुआ था। वहां पर शरद जुत्सी अपने बेटे भुवन के साथ पहले से ही खड़ा था। तभी लखविंदर के पास जाकर शरद ने हवाई फायरिंग कर दी। माहौल अफरा-तफरी वाला था। इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और भुवन को हिरासत में ली। जबकि, लखविंदर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...