BSP के नगर सेवा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: सेक्टर-2, 6 और रिसाली सेक्टर में भूमाफियाओं और अवैध कब्जेधारियों को खदेड़ा

भिलाई। टाउनशिप में भूमाफियाओं और अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। नगर सेवा विभाग द्वारा निरंतर चलाये जा रहे बेदखली अभियान के तहत सेक्टर-2, सेक्टर-6 और रिसाली सेक्टर में कुल पांच आवास अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर अलॉटी तथा रखरखाव कार्यालय को सौपा गया।

इन मकानों से अवैध कब्जेधारी को खदेड़ा गया :-
(1)8E/15B/02
(2)268E/Risali
(3)92H /Risali
(4)5R/38/6
(5)5S/38/6

अधिकारीयों ने बताया की भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवा विभाग द्वारा निष्पक्ष होकर कार्य किया जाता है। कोई भी अवैध कब्जेधारी को बख्शा नही जाता हे।
दलालो द्वारा आवास का ताला तोड़कर मकानों को किराया में देकर अवैध वसूली किया जाता है। आपको बता दे की बी एस पी आवास किराए पर नही देता है। शीघ्र ही सभी अनफिट ब्लॉक्स को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न बाजारों, सिविक सेन्टर, चायना मार्किट, ठेले वालो को संरक्षण देने के नाम पर गुंडे बदमाश टैक्स वसूली करते है। उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया गया है। पांच दलालों के ऊपर विभिन्न थानों में FIR दर्ज करवाया गया है।

अधिकारीयों ने आगे बताया की प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्ज़ाधारियों क़ो नगर क्षेत्र से बाहर करने पर जनता द्वारा स्वागत किया जाता रहा है। कब्जेधारिओ में कई अपराधी प्रवर्ति के लोग भी है। अवैध कब्जेधारिओ, भूमाफियाओं तथा दलालों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा। टाउनशिप का आवास राष्ट्र की संपत्ति है, अवैध कब्जेधारिओ, अवैध वसूली करने वाले दलाल, भूमाफ़ियायो द्वारा एकता बनाकर कुछ अपराधी तत्वो द्वारा राजनीतिक सरक्षण में दवाब बनाने की कोशिश किया जा रहा है।

जरूरत पड़ने पर इन दलाल, अपराधी के भी विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा। ये भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि, आवास सहित अन्य सरकारी संपत्ति है, किसी भी व्यक्ति को एक इंच बी एस पी भूमि या आवास कब्जा करने नही दिया जाएगा। कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो कब्जेधारी को बेदख़ल किया जाएगा और संपदा न्यालय के आदेश से संपत्ति सील और जप्त किया जाएगा। टाउनशिप से अवैध कब्जेधारिओ को खदेड़ने की कार्यवाही में और तेजी लाई जाएगी। इस बड़े अवैध कब्जा हटाओ अभियान को ऑफिसर्स एसोसिएशन, संयुक्त ट्रेड यूनियन, विभिन्न सामाजिक संगंठनो और बी एस पी कर्मियों का व्यापक समर्थन मिला हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...