भिलाई निगम के 70 वार्डो का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदो के नाम पर रखने का शपथ फाउंडेशन भिलाई ने दिया सुझाव…प्रतिनिधिमंडल ने MLA देवेंद्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन को प्रेसित किया विचार

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्डो का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदो के नाम पर रखने का सुझाव शपथ फाउंडेशन भिलाई ने दिया है। इसके लिए शपथ फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन को सुझाव प्रेषित किया है।

शपथ फाउंडेशन भिलाई के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया की, आजादी की 75वी वर्षगांठ देश मना रहा है। इस अविश्वस्मर्णीय अवसर की याद में देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान को देश हमेशा याद रखे इसलिए नगर निगम भिलाई के समस्त 70 वार्डो का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद सैनिको के नाम से रखा जाये, जिससे भावी पीढ़ी को सदैव इन देश भक्तो एवं अमर शहीदों के जीवन से देशभक्ति की प्रेरणा के साथ-साथ इनकी जीवनी के बारे में भी जानकारी मिलती रहे।

शपथ फाउंडेशन भिलाई के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने उदाहरण देते हुए बताया की :-

  • वार्ड 4, जवाहर लाल नेहरू नगर
  • वार्ड 12 कोहका, रानी अवन्ति बाई
  • वार्ड 15 रामनगर, बाबा साहेब आम्बेडकर
  • वार्ड 40 छावनी, शहीद चुम्मन यादव
  • वार्ड 70 हुडको, शहीद कौशल यादव के नाम से जाना जाता है।

इसी तरह समस्त वार्डो का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रख हर वार्ड में उनकी प्रतिमा स्थापित कर उनकी जीवनी अंकित किया जाये, तो यह सही मायने में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने में सहायक सिद्ध होगा। इस अभिनव पहल से शपथ फाउंडेशन को पूर्ण विश्वास है कि मिनी इंडिया भिलाई सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक आदर्श स्थापित करेगा और भिलाई की एक अलग पहचान बनेगी।

इस दौरान शपथ फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक एवं पूर्व सी एस पी वीरेंद्र सतपथी, अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष एवं स्वक्षता ब्रांड एम्बेस्डर अमिताभ भट्टाचार्य, विकास जायसवाल, डी मोहन राव और मनोज कुमार राय मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...