यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में मिली बीसीए छात्रा की लाश… पिता ने ही कर दी गोली मारकर हत्या… फिर शव को ट्रॉली बैग में पैक कर फेंका

एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में मिली बीसीए छात्रा की लाश

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास शुक्रवार को सूटकेस में जिस लड़की का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी के रूप हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान 21 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, उसकी मां को शवगृह में बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई। छात्रा की हत्या उसके पिता ने ही गोली मारकर की थी।

17 नवंबर को घर से निकली थी आयुषी
18 नवंबर की सुबह यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग मिला था। ट्रॉली बैग में युवती की लाश थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवती दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र मोलड़बंद क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने इलाके में संपर्क किया, तो स्वजन से जानकारी मिली। देर शाम युवती की मां ब्रजबाला और भाई आयुष पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और युवती की पहचान मोलड़बंद निवासी आयुषी यादव के रूप में की।

इस मामले में पुलिस ने मृतिका छात्रा के पिता को गिरफ्तार किया है। पिता ने ही बेटी को गोली मारी थी और फिर शव को सूटकेस में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक दिया था। आयुषी के पिता नीतीश मूल रूप से गोरखपुर जिले के गांव सुनारी का रहने वाला है। वह कई वर्षों से दिल्ली के गांव मोड़ बंद में परिवार के साथ रह रहा है। नीतीश की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वहीं आयुषी बीसीए की छात्रा थी। आयुषी की हत्या क्यों की, इस पर अभी राज बरकरार है।

आयुषी की हत्या 17 नवंबर दोपहर को ही कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को घर पर ही रखा गया। यह सबकुछ परिवार के अन्य सदस्यों के सामने ही हुआ। रात का इंतजार किया गया और पिता ट्रॉली बैग में बेटी की लाश लेकर यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ निकला। फिलहाल इस बारे में अभी ये पता नहीं चल पाया है कि पिता ने आखिर आयुषी यादव की हत्या क्यों की। मथुरा पुलिस आज इस पूरे मामले में खुलासा कर इसकी जनकारी मीडिया को देगी।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के मकसद के बारे में निश्चित नहीं है। वह पीड़िता के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह दिल्ली से मथुरा कैसे पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने एक मामला दर्ज किया है और हमारे सबसे अच्छे अधिकारी मामले को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...