शहर में प्राइम लोकेशन पर चाहिए दुकान तो निगम में करे आवेदन…आवंटन के लिए निगम ने कॉल किया टेंडर, आप हैं इंट्रेस्ट तो बिना देरी करे आवेदन

दुर्ग। दुर्ग शहर के प्राइम लोकेशन में खुद का दुकान लेने का निगम सुनहरा मौका दे रहा है। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम द्वारा निगम स्वामित्व की शापिंग कांप्लेक्स नल घर की निविदा नगर निगम ने जारी की है। नलघर शॉपिंग कॉम्पलेक्स व्यवसायिक कॉम्पलेक्स है जिनमें भूतल में 22 दुकाने तथा प्रथम तल में 22 दुकाने निर्मित है। जी ई रोड किनारे तथा बस स्टैंड के सामने स्थिति यह कांप्लेक्स पूर्ण साज-सज्जा एवं आकर्षक बनावट से परिपूर्ण है।

जिसमें पार्किंग एवं ऊपर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। बस स्टैंड के सामने एवं जी ई रोड से लगे होने के कारण व्यवसाय के लिए उपयुक्त है। पूर्व में जारी निविदा आधार पर अधिकतम ऑफर दर प्राप्त होने वाले छः लोगों को दुकान आवंटित कर दिया गया है। जिससे नगर निगम दुर्ग को दो करोड़ रुपए की राजस्व आय हुई है।

निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 9 दिसम्बर 22 निर्धारित है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा राजस्व विभाग एवं बाजार विभाग की समीक्षा कर उक्त कॉम्प्लेक्स के निविदा के दिए निर्देश। वर्तमान में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के खुल जाने से उक्त कांप्लेक्स व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी उपयुक्त देखा जा रहा है उक्त कॉम्प्लेक्स सर्व सुविधा युक्त है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...