CG – पति ने अपनी ही करोड़पति बीवी को ठगा: पत्नी के खाते से उड़ा लिए 1 करोड़ 22 लाख रुपए… थाने में FIR दर्ज… महिला बोली – मेरा पति 420 है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में करोड़ो की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने ही अपने पति के खिलाफ थाने में एफआईआर करवाई है। बताया जा रहा है की पति ने 1-2 लाख नहीं बल्कि पूरे 1 करोड़ 22 लाख रुपयों की ठगी की है। महिला ने पुलिस से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द उसके पति को गिरफ्तार किया जाए।

ये मामला रायपुर के अवंति विहार इलाके का है। यहां एक कारोबारी परिवार में अंबिकापुर की रहने वाली युवती की 2007 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में मन मुटाव रहने लगा। कई बार झगड़े हुए। पत्नी इन विवादों से तंग आकर अक्सर मायके चली जाया करती थी, पति मनाकर उसे ले आया करता था मगर फिर विवाद बढ़ता गया। अब दोनो का विवाद रायपुर के कुटुम्ब न्यायालय में है। महिला ने तलाक की अर्जी दे दी है। मगर इस बीच नया कांड हो गया

महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। ये बच्चे पति के पास अब रायपुर में ही रहते हैं और महिला अपने मायके वालों के साथ अंबिकापुर में। शुरुआत में बैंक खाते खुलवाए थे। पति ने अपना ही मोबाइल नंबर महिला के खातों में रजिस्टर करवा रखा था। महिला की जानकारी के बगैर पिछले एक साल में पति ने खाते से 1 करोड़ 22 लाख रुपए निकाल लिए।

महिला ने बताया कि जब-जब मेरे पति ने मेरे खाते से पैसे निकाले उसकी जानकारी या ओटीपी का SMS उनके ही फोन में जाता था। ये रकम मैंने शादी के बाद से ही मायके से मिले कैश, गिफ्ट, जेवर वगैरह सब मिलाकर खाते में जमा कर दी थी। महिला ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी, उसकी कमाई भी बीते इन सालों में खातों में जमा करती रही। अब जब झगड़े के बाद वो अलग रहने लगी तो अकाउंट्स की डीटेल्स हासिल करने पर पति की करतूत उजागर हुई। महिला ने अब अपने खाते को लॉक करवाया है और पति पर केस दर्ज करवा दिया है। तेलीबांधा की पुलिस इस मामले में आरोपी का पता लगा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...