CG – स्कूल जाने निकली 10वीं की छात्रा का अपहरण कर रेप: सोशल मीडिया पे पहले युवक ने की दोस्ती… फिर स्कूल जा रहीं छात्रा को बाइक में घुमाने के बहाने ले गया चाचा के घर… वहां आरोपी ने किया दुष्कर्म

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक 16 साल की छात्रा को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की नाबालिग को पहले युवक इंस्टाग्राम में रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती की और बातचीत शुरू कर दी। फिर बिना बताए उससे मिलने आ गया। सुबह छात्रा स्कूल जाने निकली थी।

स्कूल जा रही लड़की से मिलने के लिए आरोपी आया और अपनी बाइक में बैठाकर चाचा के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 16 साल की लड़की तखतपुर में अपनी बुआ के घर में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। रोज की तरह वह सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। घबराए परिजनों ने स्कूल और उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई। तब भी वह नहीं मिली।

बेटी के लापता होने से परेशान घरवाले और रिश्तेदार लड़की की तलाश कर रहे थे, तभी दोपहर बाद शाम होने से पहले ही तखतपुर क्षेत्र के राजपुर निवासी आरोपी ने पीड़ित को अपनी बाइक से लेकर आया और उसे छोड़कर भाग निकला।

लड़की को घर आते देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उसने पूछताछ में पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी ने उसे अपनी बाइक से अपने गांव ले गया, जहां अपने चाचा के घर में उसने उसके साथ गलत काम किया। मामला सामने आने पर परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए लड़के से हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते थे। सोमवार की सुबह वह बिना बताए मिलने के लिए आ गया। तब वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसने अपनी बाइक से घुमाने की बात बोला और अपने चाचा के घर ले गया। वह लड़के की हरकतों का विरोध करती रही। पर वह एक नहीं सुना।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...