Job पाने का शानदार मौका: दुर्ग में 88 पदों के लिए होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन…जानिए तारिक, पदों का विवरण और डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

दुर्ग। अगर आपको जॉब की तलाश है तोह ये खबर आपके काम की है। तो ये खबर आपके के काम की है। दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 25 नवंबर 2022 को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। आइये जानते है डिटेल।

प्लेसमेंट कैम्प में पदों का नियोजक पॉलीबॉन्ड इनसुलेशन प्राइवेट लिमिटेड भिलाई, में टेक्निश्यिन के 6 पद, सच किसान बायों प्लांट प्राइवेट लिमिटेड अभिलाषा परिसर, न्यू बस स्टैण्ड बिलासपुर, में फील्ड ऑफिसर के 21 पद, बिजनेस डेव्लपमेंट ऑफिसर 11 पद, अपोज मार्ट आकाश गंगा, भिलाई, के लिए 50 पद पर नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल अथवा सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर देखा जा सकता हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा हमला : चुनाव...

बलौदाबाजार। मतदाता सूची में कथित तौर पर नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।...

छत्तीसगढ़ की जेलों में खाली पदों पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों और बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव स्थित ओपन जेल की सुरक्षा व्यवस्था को...

कर्मचारियों के DA पर बड़ा अपडेट : डिप्टी सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े महंगाई भत्ते के मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। फेडरेशन...

दुर्ग में BJP के भीतर असंतोष : MLA ईश्वर...

दुर्ग। जिले में भाजपा के भीतर किसानों के मुद्दे को लेकर असंतोष खुलकर सामने आया है। पार्टी से जुड़े 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के...