दुर्ग भाजयुमो ने फुंक दिया पुतला: भानुप्रतापपुर बाय इलेक्शन में BJP के MLA उम्मीदवार पर लगे आरोप पर BJYM का फूटा गुस्सा…CM का जलाया पुतला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव सुर्ख़ियों में है। दरहसल कांग्रेस द्वारा भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर बेहद ही संगीन लगाए गए है। नेताम पर लगाये गए आरोप के ख़िलाफ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) दुर्ग ने मंगलवार को पटेल चौक में प्रदेश की कांग्रेस सर्कार प्रदर्शन किया। BJYM ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर आरोप लगाया है की भाजपा के प्रत्याशी नेताम के चरित्र हंनन करने का प्रयास कर कांग्रेस ने आदिवासी अस्मिता का मजाक बनाया है। जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला दुर्ग के द्वारा जिलाध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा, कांग्रेस पार्टी के चाल और चरित्र से सभी भलीभांति परिचित है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार लगातार आदिवासी समुदाय का मजाक बना रही है। तानाशाह व अराजक भूपेश सरकार के झूठ फरेब धोखा और प्रदेश भर में अपराध को बढ़ावा से जनता में भूपेश सरकार के प्रति गुस्सा है। जिससे भयभीत होकर कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर के विधानसभा उपचुनाव को घटिया रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

नितेश ने आगे कहा. अपना हार सामने देख भूपेश सरकार भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर झूठा व बेबुनियाद आरोप लगा रही है। भाजपा प्रत्याशी पर चारित्रिक आरोप लगाकर कांग्रेस आदिवासी अस्मिता का मजाक बना रही है। युवा मोर्चा भूपेश सरकार की इस घटिया राजनीति का घोर विरोध करती है आज युवा मोर्चा ने इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है।

पुतला दहन में मुख्य रुप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, मनोज सोनी, जिला महामंत्री तेखन सिन्हा,गौरव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, जिला मंत्री मनीष साहू, अमित पटेल, जिला मिडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, सह मीडिया प्रभारी गुलशन दिल्लीवार, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भट्ट, योगेश साहू, स्वाध्यय मंडल संयोजक निलेश अग्रवाल, प्रशिक्षण प्रमुख दुष्यंत साहू, नारायण दत्त तिवारी, पीयूष मालवीय, अभिषेक टंडन, पार्वती पंडित, राहुल पाटिल उपस्थित थे।

मंडल अध्यक्षगण कन्हैया देवांगन, दीपक सिन्हा, मंडल महामंत्रीगण ईश्वर देवांगन, गोपु पटेल, अनिकेत यादव उपाध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, निरंजय दुबे, नवीन राव, कुंदन साहू, फलेंद्र यादव, नागेश कौशिक, नवीन साहू, रोहित ताम्रकार, सूरज साहू, धनंजय सिंह, जगतजीत सिंह, घनश्याम, राहुल देवांगन, रूपेश साहू, खिलेश देशलहरे, गोलू ठाकुर, मोहित जैन, महेंद्र यादव, शुभम कोम्बे, रवि देवांगन, उदय पाल, शंकर साहू, रवि साहू, समीर कृष्णा निर्मलकर, निशीकांत मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय,पार्षद योगेश ठाकुर एवं गुड्डु साहू, रवि यादव धनंजय सिंग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...