ISU का गंभीर आरोप: बैन होने के बावजूद भिलाई में चल रहा हुक्का…महादेव बुक के गुर्गों को संरक्षण देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भिलाई। स्वतंत्र छात्र संगठन ISU के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव से मुलाकात की। इस मुलाकात में ISU के पदाधिकारियों ने पहले एसपी व दुर्ग पुलिस का आभार माना क्योंकि लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। महादेव बुक सट्‌टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए आभार माना।

दरअसल, ISU की मांग पर ही दुर्ग पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की है। एसपी डॉ. पल्लव का विशेष आभार माना। ISU के पदाधिकारियों ने इस मुलाकात में एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की है कि महादेव बुक में जो आरोपी पकड़े जा रहे हैं, उन्हें संरक्षण देने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो।

ISU के रोहित तिवारी ने अपने ज्ञापन में कहा है कि, कई मामलों में राजनीति से जुड़े लोगों के नाम सामने आए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में बड़े मास्टरमाइंड के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस यह संकेत दे। रोहित ने आगे यह भी कहा है कि, भिलाई में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। नशेखोरी का खेल भी ताबड़तोड़ जारी है। भिलाई के कई कैफ़े वाले छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित हुक्का का संचालन कर रहे हैं।

भिलाई के सभी प्रमुख खेल के मैदान रात होते ही नशे के अड्डे के रूप में तब्दील हो जा रहे हैं। जिसे भिलाईवासियों व खिलाड़ियों को काफ़ी परेशानी हो रही है। आज भिलाई के युवा सट्टे के जाल में डूबते जा रहे है। SP ने युवाओं को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन सभी मुद्दों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी

। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी, पूर्व भाजपा पार्षद कामिल रॉबर्ट, ज़िला महासचिव कुनल वर्मा,आयुष तिवारी, निवास राव, महेन्द्र प्रताप उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...