छत्तीसगढ़ की यंग सिंगर मोनिका की मौत: इलाज के लिए नहीं थे पर्याप्त पैसे, मदद के लिए सोशल मीडिया में चल रहा था कैंपेन

भिलाई। छॉलीवुड से एक दुखद खबर है। छत्तीसगढ़ी गीतों से हर कार्यक्रम में लोगों की वाहवाही बटोरने वाली यंग सिंगर मोनिका की मौत हो गई। बिलासपुर की रहने वाली मोनिका को रायपुर लाया गया था। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित प्राइवेट अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था। ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।


मोनिका खुरसैल ने कई छत्तीसगढ़ी गाने गाए हैं। रायपुर बिलासपुर में स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ इनके कोलैब वीडियो हैं। मगर अब जिंदगी की जंग हार गई। खराब माली हालत की वजह से इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। कल दैनिक भास्कर के रिपोर्टर सुमन पांडेय ने मोनिका को लेकर खबर दिखाई थी।

तब जाकर सोशल मीडिया में मोनिका के लिए कैंपेन शुरू हुआ। लेकिन वो भी कोई काम का नहीं रहा। क्योंकि मोनिका की जान चली गई। इस तरह इलाज में देरी और आर्थिक तंगी से जुझकर मरने वाली मोनिका पहली कलाकार नहीं है। इनसे पहले भी कई कलाकारों की मौत ऐसे ही हो चुकी है।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला ने कल सुमन को बताया था कि मोनिका यंग टैलेंटेड सिंगर रही हैं। उसे ब्रेन हेमरेज हुआ। अस्पताल के ICU में हर दिन इलाज का खर्च करीब 1 लाख रुपए आ रहा है। परिवार अपना सब कुछ लगा चुका है। कर्ज भी लिया है, मगर अब परेशानी बढ़ती जा रही है। मोनिका ने मेरी ख़ुशी, अरपा पैरी के धार, बाबा साहेब, होली गीत डारन दे, जैसे गाने गए जो काफी पसंद किए हैं। आज मोनिका ज़िंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...