BJYM प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने दुर्ग Collector के नाम सौंपा ज्ञापन; डायरिया के प्रकोप के बीच निशुल्क इलाज और जांच शिविर, Water ATM के साथ ये डिमांड्स; पढिए

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। खास कर भिलाई निगम क्षेत्र के कैम्प इलाके में डायरिया ने पेर पसार लिया है। 2 दिन पहले यहां डायरिया से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। मरने वालों में एक 27 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय बालिका थी। 40 से अधिक मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।

इसी कड़ी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने डायरिया से बचाव के लिए कुछ मांगों को लेकर दुर्ग कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

प्रशम दत्ता ने बताया की भिलाई निगम के कैंप छेत्र में बढ़ते डायरिया के प्रकोप मुद्दों पर डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमे;

  • भिलाई के हर व्यक्ति जो की डायरिया से ग्रसित हो, उसका इलाज का पूर्ण खर्चा शासन द्वारा उठाया जाए
  • सभी वार्डो में निशुल्क जांच शिविर लगाया जाए
  • डायरिया के बीमारी से जिनकी मृत्यु हुई है, शासन उनके परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा दे
  • डायरिया ग्रसित इलाकों में तत्काल वाटर एटीएम लगाया जाए

प्रशम दत्ता ने कहा की, अगर हमारी ये चार मांग पूरी नहीं होगी, तो हम आंदोलन के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...