फटाफट निपटा ले काम! अगले महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्‍ली। अगले महीने दिसंबर, 2022 में 13 दिन बैंकों में अवकाश (Bank Holiday List December 2022) रहेगा. इसलिए यदि आप अगले महीने बैंक में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्‍ट जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप जिस दिन बैंक जाएं उस दिन बंद हो और आपको बैरंग लौटना पड़े. दिसंबर महीने में चार रविवार हैं, इस दिन बैंक में साप्ताहिक अवकाश रहेगा जबकि दूसरा और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा कुछ त्‍योहारों और खास दिनों के चलते भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

बैंकों में किस दिन छुट्टी होगी, यह भारतीय रिजर्व बैंक तय करता है. रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए अवकाश सूची तैयार करता है. गौरतलब है कि पूरे देश के बैंक दिसंबर में 13 दिन बंद नहीं रहेंगे. छुट्टियों की जो लिस्‍ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं. उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. वहीं, कुछ अवकाश स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के हैं. उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्‍यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी. इसलिए जरूरी नहीं है कि अगर किसी दिन हरियाणा में बैंकों की छुट्टी हो तो उस दिन मणिपुर में भी बैंक बंद रहें.

यह है लिस्‍ट

3 दिसंबर : (शनिवार) : सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद.
4 दिसंबर (रविवार) : पूरे देश में अवकाश.
10 दिसंबर (शनिवार) : दूसरा शनिवार-पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
11 दिसंबर (रविवार) : पूरे देश में अवकाश.
12 दिसंबर (सोमवार) : पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद.
18 दिसंबर (रविवार) : पूरे देश में अवकाश.
19 दिसंबर (सोमवार) : गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद.
 24 दिसंबर (शनिवार) : चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद.
25 दिसंबर (रविवार) : पूरे देश में अवकाश.
26 दिसंबर (सोमवार) : क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद.
29 दिसंबर (गुरुवार) : गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे.
30 दिसंबर (शुक्रवार) : यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद.
31 दिसंबर (शनिवार) : नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...