कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची छत्तीसगढ़: विशाल जनसभा को संबोधित कर के बोली – ‘मोदी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं,’भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम पीएम ही लेकर आए

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर पहुंचीं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी डोमनहिल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मोदी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम वे ही लेकर आए। यह स्कीम थी जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा।

इसके तहत अपने बड़े-बड़े मित्रों से चंदा लिया। पहले उनके ऊपर छापा मारा, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी। उन्होंने गुजरात में पुल गिरने की घटना का उदाहरण भी दिया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने चिरमिरी की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी दादी कहती थीं कि आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा प्रकृति का सम्मान किया है। यह राम कुमार दुबे की भी जन्मभूमि है। यह आपकी जमीन के महापुरुष हैं। सभी ने अपनी भूमिका निभाई। यहां प्रदेश के कई इलाके से लोग आए और खदानों में उन्हें रोजगार मिला। सभी ने अपनी धरती के लिए मेहनत की। बच्चों के भविष्य के लिए सभी ने मेहनत की है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश को आगे बढ़ने की काफी कोशिश की, इस वजह से उन पर काफी प्रहार हुआ। दिल्ली ने भी सभी ने छत्तीसगढ़ के बारे में देखा औऱ सुना। यह बात बीजेपी को पसंद नहीं आई। बीजेपी की राजनीति कुछ अलग है। चिरमिरी में सबसे पुराना कोयला खदान है। खदान के राष्ट्रीयकरण का काम इंदिराजी ने किया था। आज देश में मजदूर विरोधी राजनीति चल रही है। भाजपा के नेता देश की खुशहाली की बात करते हैं, लेकिन ये आपकी बात नहीं करते। प्रियंका ने कोविड वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ को लेकर आई रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाकर कुछ लोग मर गए, कुछ बीमार हो गए। पहले सर्टिफिकेट मिलता था, तो उसमें मोदी जी की फोटो होती थी, लेकिन अब लगवाओगे तो नहीं मिलेगी।

प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों के साथ अन्याय हुआ, खरबपतियों और उद्योगपतियों के साथ नहीं हुआ। बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं को अपने पार्टी में डाल रखा है। जो दूसरी पार्टियों के नेता थे। पहले उन पर दबाव डाला, जांच शुरू की। जब उनकी पार्टी में आ गए तो वह दूध के धुले हो गए।

मोदी जी ने देश की संपत्ति को अपने मित्रों को सौंप दिया। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात की। उन्होंने इसके लिए काम किया, लेकिन कुछ पार्टियों और भाजपा को ये पसंद नहीं आया। आज जो देश में राजनीति है, वो किसानों, श्रमिकों, गरीबों के विरोधी राजनीति चल रही है। आपकी कई बातें हैं, आपकी दिक्कतें हैं, लेकिन उनकी बातें नहीं हो रही हैं। आपके मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, जी-20 की बातें होती हैं, लेकिन आपके संघर्षों की बातें नहीं होती हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, महिलाएं जलाई जा रही हैं, उनका शोषण हो रहा है, जो कर रहा है, सरकार उसे बचाने में लगी है। जो पहले जवाबदेही होती थी, इंदिरा जी, राजीव जी अपने संसदीय क्षेत्र में जाते थे, तो लोग डांट देते थे। कहते थे बैठो चाय पिओ, लेकिन वोट तभी मिलेगा जब सड़क बनेगी। प्रधानमंत्री को भी डांट देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

मैदान में कांग्रेस से ज्योत्सना महंत और भाजपा से सरोज पाण्डेय
प्रियंका का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा था। इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल 2 बस्तर और कोरबा ही कांग्रेस के पास है, बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। भाजपा से इस बार पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय को मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने फिर से सांसद ज्योत्सना महंत पर ही भरोसा जताया है। ऐसे में यह सीट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में रिश्वतखोर RI गिरफ्तार: जमीन का काम कराने...

CG में रिश्वतखोर RI गिरफ्तार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर आरआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर...

RSS के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन:...

रायपुर। RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे ने कल 93 वर्ष की उम्र में राजधानी रायपुर के वी वाय अस्पताल...

दुर्ग के इस गांव में डायरिया आऊटब्रेक! 3 दिनों...

दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम बोड़ेगांव (ननकट्ठी) में उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक की सूचना प्राप्त होने पर 15 मई 2024 से नियमित रूप से सक्रिय...

सुबह-सुबह वार्ड निरिक्षण में पहुंचे दुर्ग निगम के आयुक्त...

दुर्ग। दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शुक्रवार सुबह वार्ड निरीक्षण के दौरान नागरिकों के घर जाकर लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग...

ट्रेंडिंग