दुर्ग निगम ने कालोनी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान… 100% वोटिंग के लिए कालोनी रहवासियों को किया जागरूक

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में नगर निगम ने अमर हाइट्स कालोनी में मतदान जागरूकता संदेश बैनर, फ्लैक्स के माध्यम से मतदान जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अधिकारियो ने कहा कि वोट डालने का अधिकार हमें संविधान से मिला है। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान तथा निर्वाचन संबंधी जागरूकता जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को नगर निगम के द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए अमर हाइट्स कालोनी के मतदाताओं को लोकसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में निगम टीम द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए शहर के मतदाताओं को लोकसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि एक-एक वोट लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, आपका एक वोट अमूल्य है। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।इस अवसर पर सभी को वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 07 मई को मतदान होना है। आप सभी को इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने अमर हाइट्स के रहवासियों को शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपने घरों व आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के अवसर पर नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,थानसिंह यादव,नारायण यादव,मुक्तेश कान्हे,संतोष कसार,सत्यनारायण शर्मा,ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्राही,कुणाल,रोशनी हिरवानी एनयूएलएम के पदाधिकारी,जिला समनव्यक युवोदय दुर्ग के दूत कार्यक्रम के शशांक शर्मा,विधि प्रसाद,पूनम साकार,प्रबधि गुप्ता, ज़िन्द सिंद्दीक्वि,अदिति सिंह,राखी प्रसाद,साहिल प्रसाद,सहित नगर निगम अमला और अमर हाइट्स के रहवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

कार्यक्रम के दौरान अमर हाइट्स के रहवासियों ने कहा हम तो मतदान करेंगें, आप भी अवश्य मतदान करें,साथ ही दुर्ग लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत 7 मई मतदान तिथि को अधिक से अधिक लोगो से अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने की अपील की है।स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर डॉ पाणिग्राही द्वारा विशेष रूप से तैयार हल्दी ,चावल युक्त मतदान करो नेवता पत्र का वितरण किया गया।डॉ पाणिग्राही अमर हाइट्स से अपनी एक्टिवा जो मतदाता स्लोगन से सुसज्जित है उसमे रोड शो के लिए निकले।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने फ्लैग दिखाकर रवाना किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा : 9 जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान...

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...

जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...

बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर बड़ा फैसला : 9...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के दिन...