दुर्ग की नाबालिग के साथ बिहार में रेप: मुस्कान ऑपरेशन के तहत सुपेला पुलिस ने लड़की को युवक से किया रेस्क्यू; आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत में सुपेला पुलिस ने नाबालिग बालिका को बिहार से बरामद किया है। सुपेला थाना टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 4 नवम्बर को गुमशुदा की शिकायत हुई थी। मामले में पुलिस ने धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था।

गुमशुदा के मामले को सुपेला पुलिस ने गंभीरता पूर्वक लेकर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा ने विशेष टीम घटित कर टेक्नीकल साक्ष्य, काल डिटेल, टावर लोकेशन एवं मेन्युल इन्फॉरमेशन को खंगालना शुरू किया। अपहृता का टावर लोकेशन नालंदा बिहार का मिलने से तत्काल पुलिस पार्टी नालंदा बिहार पहुंची।

जहाँ किराये के मकान में रखे अपहृता को आजाद चौक थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग निवासी अभिनाष गुप्ता के कब्जे से सकुशल बरामद किया। आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई गई है। कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि नील कुसुम भदौरिया, प्र.आर. पंकज चौबे, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक विकास तिवारी, म.आर. दिप्ती चन्द्रकार शामिल थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...