दुर्ग में शादी में गया था परिवार, इधर घर का ताला तोड़कर चोरों ने पार कर दिया नगदी और सामान…पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवक समेत एक अपचारी बालक को किया गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई में चोरी का मामला सामने आया है। दरहसल सूने मकान का ताला तोड़कर सामानों को पार करने वाले तीन चोर को नेवई पुलिस ने गश्त के दौरान अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई किया है। नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि बीआरपी कालोनी निवासी योगेश कुमार जंघेल परिवार समेत विवाह कार्यक्रम में कोहका 26 दिसंबर को गया हुआ था।

इस दौरान दूसरे दिन 27 नवम्बर को विवाह कार्यक्रम से घर लौटने पर सामने ही मकान का ताला टूटा पड़ा मिला। घर के भीतर से इलेक्ट्रनिक सामान, नगदी 3 हजार, मोबाइल समेत अन्य सामान पार हो गया। पीड़ित आसपास चोरी के सामान को खोजने लगा लेकिन कुछ नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

टीआई ममता अली शर्मा को चोरी की जानकारी होने पर आसपास के संदिग्धों से पूछताछ करना शुरु किया सफलता नहीं मिल पाई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान स्टेशन मरोदा बीआरपी कालोनी निवासी सौरभ सोनी उर्फ बबला और थीम धुर्वे उर्फ सोना, अपचारी बालक को पकड़ा गया।

तीनों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि सूने मकान का ताला तोड़कर सामान व नगदी पार करना स्वीकार किया। कार्रवाई में टीआई ममता अली शर्मा के टीम का अह्म योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...